मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री से की सौजन्य मुलाकात – PRABHATTV.COM




रायपुर :
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे गृह मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की हालिया उपलब्धियों और बस्तर संभाग में चलाए जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया।







Previous articleस्वच्छता का संदेश देने राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रूद्री के सामुदायिक शौचालय का किया अवलोकन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *