भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की 29 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया संकेत – PRABHATTV.COM




नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की कुल 70 सीटों में से 29 सीटों पर चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इसमें कई दिग्गज नेताओं को मौका दिया गया है। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल की पार्टी को छोडक़र जाने वाले नेताओं को भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजकुमार आनंद को पहले तो बहुजन समाज पार्टी के साथ में गए। इसके कुछ ही वक्त बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अब भाजपा ने उन्हें पटेल नगर विधानसभा सीट से ही उम्मीदवार बनाया है। वहीं केजरीवाल से बागी हुए छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर को भी भाजपा ने टिकट दिया है। उन्हें छतरपुर सीट से ही भाजपा ने चुनावी दंगल में उतारा है। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत को भारतीय जनता पार्टी ने बिजवासन से टिकट दिया है। वह अभी नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। आप सरकार में मंत्री बिजवासन से ही टिकट चाह रहे थे। भाजपा ने उनकी इच्छा को पूरा करते हुए बिजवासन से ही चुनावी दंगल में उतारा है। कैलाश गहलोत को नजफगढ़ से चुनाव लड़ाया जाएगा या बिजवासन से यह काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। राजकुमार चौहान भी कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें भाजपा ने मंगोलपुरी से टिकट दिया है। इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया गया है। कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली को भी भाजपा ने गांधी नगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मनजिंदर सिंह सिरसा को भी राजौरी गार्डन से मैदान में उतारा गया है।

 







Previous articleभारतीय वायुसेना ने शुरू की अस्त्र Mk2 मिसाइल खरीदने की प्रक्रिया
Next articleभाजपा और आप दोनों हिंदुत्ववादी, आरएसएस दोनों दलों की मां – असदुद्दीन ओवैसी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *