चुनाव आयोग ने केजरीवाल को यमुना के पानी में जहर वाले बयान पर थमाया नोटिस – PRABHATTV.COM




कल शाम 8 बजे तक मांगा सबूत

नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच यमुना के पानी में जहर का मामला गरमा गया है। चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। यह नोटिस हरियाणा की ओर से यमुना के पानी को जहरीला करने के उनके आरोपों पर है। केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर दिल्ली जल बोर्ड ने जहर नहीं पकड़ा होता, तो सामूहिक नरसंहार हो सकता था। EC ने चिंता जताई है कि केजरीवाल के आरोपों से गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इनमें क्षेत्रीय समूहों के बीच दुश्मनी, पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच तनाव और पानी की कमी के कारण कानून-व्यवस्था की समस्याएं शामिल हैं। EC ने केजरीवाल से कल शाम 8 बजे तक सबूत देने को कहा है।







Previous articleकेजरीवाल छोटी कार से आए, शीशमहल में रहे – राहुल गांधी
Next article‘दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी’, रामदास अठावले


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *